पाकिस्तान की तरफ से फिर गोलीबारी, 7वीं बार LOC पर हमला ।News4u36

पाकिस्तान की तरफ से फिर गोलीबारी, 7वीं बार LOC पर हमला

Mkyadu
2 Min Read

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के 10 दिन बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की सेना ने लगातार 7वीं बार संघर्ष विराम (सीज़फायर) का उल्लंघन किया है।

इस बार गोलीबारी कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के पास LOC (नियंत्रण रेखा) पर की गई। ये हमला बिना किसी उकसावे के हुआ।

भारतीय सेना ने इसका जवाब संयमित तरीके से दिया। अच्छी बात ये है कि किसी को चोट नहीं आई।

भारत ने दी चेतावनी, DGMO ने की बात

भारत पहले ही पाकिस्तान को चेतावनी दे चुका है। दोनों देशों के सेना अधिकारियों (DGMO) ने मंगलवार को फोन पर बात कर इस मुद्दे को उठाया।

अब तक गोलीबारी सिर्फ LOC पर हो रही थी, लेकिन मंगलवार रात के बाद यह जम्मू के परगवाल सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंच गई है।

इसी वजह से वहां अब ज्यादा BSF जवान तैनात किए गए हैं।

पाकिस्तान ने खाली की अपनी चौकियां

पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। इसके बाद से ही सीमा पर हलचल बढ़ी है।

अब पाकिस्तान ने कठुआ के पास अपनी चौकियां खाली कर दी हैं और झंडे भी हटा दिए हैं।

बता दें कि 25 फरवरी 2021 को भारत और पाकिस्तान ने 2003 के सीज़फायर समझौते को फिर से मानने का फैसला किया था, ताकि LOC पर शांति बनी रहे।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन