Pahalgam Terror Attack का जवाबः सेना ने आतंकियों के घर उड़ाए, बांदीपोरा में मुठभेड़ जारी ।News4u36

Pahalgam Terror Attack का जवाबः सेना ने आतंकियों के घर उड़ाए, बांदीपोरा में मुठभेड़ जारी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Pahalgam Terror Attack News in Hindi: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार और सेना ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। गुरुवार रात भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी आसिफ शेख और आदिल गुरी के घरों को ब्लास्ट कर उड़ाया। ये दोनों आतंकवादी त्राल और आसपास के इलाकों से जुड़े थे और पहलगाम हमले में शामिल होने का शक है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Bandipora Encounter Update: शुक्रवार सुबह उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। कुलनार बाजीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जवानों के पहुंचते ही आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। बीते दो दिन में यह चौथी बड़ी मुठभेड़ है। पूरा इलाका घेर लिया गया है और लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।

सेना प्रमुख का दौरा और राहुल गांधी अस्पताल में:

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज बैसरन घाटी का दौरा करेंगे और टॉप मिलिट्री कमांडरों से चर्चा करेंगे। वहीं राहुल गांधी पहलगाम हमले में घायल लोगों से मिलने अनंतनाग अस्पताल पहुंचे।

पहलगाम में सन्नाटा:

हमले के बाद से पहलगाम में तनाव और सन्नाटा है। शुक्रवार सुबह बैसरन घाटी से एक वीडियो सामने आया जिसमें माहौल शांत लेकिन तनावपूर्ण दिखा।

लंदन में श्रद्धांजलि :

यूके में भारतीय उच्चायोग ने India House, London में पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने इसे मुंबई हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया।

चांदनी चौक बाजार बंद:

दिल्ली के चांदनी चौक में आज व्यापारी संगठनों ने बाजार बंद रखा है। यह पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में किया गया है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन