July 15, 2026
तखतपुर में दर्दनाक घटना: सुबह आंगन में मिलीं 17 बकरा-बकरियों की लाशें : 17 Goats Dead in Bilaspur
Advertisement Banner

17 Goats Dead in Bilaspur: तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चितावर से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक गरीब परिवार की रोजी-रोटी का सहारा बने 17 बकरे-बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही रात में मौत हो गई, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।

जानकारी के मुताबिक, चितावर निवासी प्रेम लाल विरकों रोज की तरह अपने बकरा-बकरियों को चराकर शाम में घर के आंगन में बांधकर सो गए थे। लेकिन सुबह जब उनकी नींद खुली तो सामने का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई—आंगन में सभी 17 बकरा-बकरियां मृत पड़ी थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ जानवरों की हालत इतनी खराब थी कि उनकी अंतड़ियां तक बाहर निकल आई थीं, जिससे घटना और भी रहस्यमयी बन गई है। यह दृश्य देख परिवार के लोग फूट-फूटकर रो पड़े।

बताया जा रहा है कि 8 सदस्यीय परिवार की आजीविका का यही एकमात्र साधन था, और इन जानवरों की मौत से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ ग्रामीण इसे जंगली जानवर के हमले से जोड़ रहे हैं, जबकि कई लोग अन्य आशंकाएं भी जता रहे हैं। फिलहाल मौत का असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

मामले की सूचना सरपंच प्रतिनिधि देवा सिंगरौल ने तखतपुर थाने को दे दी है। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी देकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन