June 25, 2026
Advertisement Banner

नेहा कक्कड़ के पति पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह का सामान कथित तौर से हिमाचल प्रदेश के मंडी के एक होटल से चोरी हो गया।

लोकप्रिय गायकनेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह का सामान मंडी जिले के एक होटल से चोरी हो गया, यह घटना शनिवार को हुई।

उनके सामान, जो होटल से चोरी हो गए हैं, उनमें नकदी, आईफोन,  स्मार्टवॉच और एक हीरे की अंगूठी भी शामिल है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। शिकायत दर्ज कर इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

कुछ निजी सामान, जिसमें नकद, आईफोन, स्मार्टवॉच, और हीरे की अंगूठी शामिल है, रोहनप्रीत सिंह मंडी के एक होटल में रुके हुए थे जहां से यह चोरी हो गई। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। रोहनप्रीत सिंह गायिका नेहा कक्कड़ के पति हैं,” एक समाचार एजेंसी एएनआई ने मंडी की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री के हवाले से कहा।

रोहनप्रीत एक पंजाबी सिंगर भी हैं। हाल ही में नेहा के द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहनप्रीत के साथ एक वीडियो भी साझा किया गया था. वीडियो किसी होटल के कमरे का लग रहा था। दंपति सुबह की चाय का आनंद ले रहे थे।

नेहा ने दिसंबर 2020 में ही एक भव्य शादी समारोह में रोहनप्रीत से शादी की थी। इन दोनों की मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई थी। काम के मोर्चे पर, रोहनप्रीत ने हाल ही में नेहा के साथ “ला ला ला” नामक एक गीत भी जारी किया। दर्शकों ने इस नए ट्रैक की काफी सराहना की। इस बीच नेहा को आखिरी बार इंडियन आइडल 12 में जज के तौर पर देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन