June 21, 2026
Advertisement Banner

भगवान कृष्ण की चेतना के लिए इंटरनेशनल सोसाइटी (ISKCON) ने अपने एक संत Amogh Lila Das पर बैन लगा दिया है,इस्कॉन ने बयान जारी कर कहा ”अमोघ लीला दास के अनुचित बयान से हम आहत हुए है,जिसकी वजह से उनपर 1 महीने का बैन लगा दिया गया है.

Amogh Lila Das पर क्यों लगा बैन

दरअसल, अमोघ दास लीला जो की iskcon संत हैं उन्होंने भारत के प्रसिद्ध संत स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस पर कुछ गलत टीका टिप्पणी कर दी है.

लीला दास ने अपने बयान में कहा, ” स्वामी विवेकानंद यदि मछली खाएं तो क्या वो एक सिद्ध पुरूष हैं? क्योंकि कभी कोई सिद्ध पुरूष मछली नहीं खाएगा क्योंकि मछली को भी दर्द होता है. सिद्ध पुरूष के दिल में करूणा होती है. साथ ही अमोघ दास लीला ने स्वामी विवेकानंद पर ये भी कह दिया की उनकी कुछ चीजें स्वीकार्य नहीं हैं.”

इतना ही नहीं उन्होंने स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस पर भी कुछ शब्द कहे. जिसके बाद अमोघ दास लीला के बयान से नया बहस छिड़ गया है.

Amogh Lila Das कौन है?

 लखनऊ के एक धार्मिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं अमोघ लीला दास, कई इंटरव्यू में वे ये शेयर कर चुके हैं कि कम उम्र से ही उनकी आध्यात्मिक यात्रा शुरू हो गई थी. 

साल 2000 जब वे 12वीं कक्षा में थे, तब उन्होंने भगवान कृष्ण की चेतना में अपना घर छोड़ दिया था. किंतु, फिर वे वापस लौटे और सॉफ्टवेयर में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने का निर्णय किया.

साल 2004 में अपना ग्रेजुएशन पूरा कर वे, अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कॉरपोरेशन के लिए काम में लग गए, उन्होंने कुछ समय बाद प्रोजेक्ट मैनेजर का पद भी संभाला था.

लेकिन 29 साल की उम्र में उनका झुकाव फिर से धार्मिकता की ओर हुआ और वे iskcon में शामिल हो गए और ब्रह्मचारी बन गए. सोशल मीडिया पर भी Amogh Lila Das काफी लोकप्रिय हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन