World Cup: ‘अफगानी क्रिकेटर ने जीता दिल,लोगो की दिवाली बनादी खास…

बीती रात दिवाली के ख़ास पर्व पर अफगानी क्रिकेटर ने बढ़ा दिल दिखाया है,उन्होंने जो नेक काम किया है,उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है,आइए जानते हैं पूरी खबर..

World Cup का रोमांच अपने चरम पर है,इसी बीच अफगानिस्तान के एक स्टार खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज का एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद से सभी उनकी तारीफ करने से नही थक रहे हैं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है।

दरअसल, गुरबाज दिवाली के खास अवसर पर अहमदाबाद के सड़को पर सोए हुए जरूरतमंद लोगों को पैसे बांटते हुए दिखे। उनके इस नेक काम के मुरीद हुए थरूर ने सोशल मीडिया पर उनकी खूब वाहवाही की है।

दिवाली की रात करीब तीन बजे के आसपास अफगानिस्तानी क्रिकेटर रहमानुल्लाह गुरबाज जब अहमदाबाद में सड़कों के पास सोए हुए लोगों के पास चुपके से पैसे रख रहे थे। उसी दौरान एक स्थानीय निवासी ने वीडियो बनाया था ।

उसी वीडियो को थरूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है, ‘अफगान बल्लेबाज द्वारा अपने आखिरी मैच के बाद सड़कों पर रह रहे लोगों के प्रति किया गया एक दयालुता भरा कार्य है, अबतक उन्होंने जितनी भी शतक बनाई है यह उससे कहीं अधिक बढ़कर है। उनका करियर भी उनके दिल के समान ही लम्बे समय तक फलता फुलता रहे।

हालांकि, भारत में हो रहे World Cup टूर्नामेंट से अफगानिस्तान टीम बाहर हो चुका। टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया, लेकिन सेमीफाइनल में वह प्रवेश नहीं कर पाई।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन