बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से साल 2022 में ब्रेकअप के बाद अब दिशा का नाम एक नए शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस चर्चा को और हवा दे दी है, जिसमें दिशा पाटनी को पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ देखा जा रहा है।
वायरल वीडियो में दोनों सितारे बेहद बेफिक्र अंदाज में नजर आ रहे हैं। हाथ में हाथ डाले घूमते हुए इस जोड़ी को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दिशा की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है।
कौन हैं पंजाबी गायक तलविंदर?
1997 में जन्मे तलविंदर सिंह सिद्धू पंजाब के जाने-माने गायक, म्यूजिशियन और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। वह खासतौर पर हिप-हॉप, आर एंड बी, ट्रैप और सिंथ-पॉप जैसे म्यूजिक जॉनर के लिए पहचाने जाते हैं।
संगीत की दुनिया में तलविंदर को असली पहचान उनकी पहली एल्बम ‘Misfit’ से मिली थी, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह दुआ लिपा और G-Eazy जैसे इंटरनेशनल कलाकारों के साथ भी स्टेज पर परफॉर्म कर चुके हैं।
वायरल वीडियो में साथ नजर आए दिशा और तलविंदर
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिशा पाटनी और तलविंदर को एक साथ देखा जा सकता है।
दोनों को एयरपोर्ट पर साथ एंट्री करते हुए देखा गया
CISF जांच के दौरान तलविंदर कुछ समय के लिए अपना चेहरा दिखाते नजर आए
मुंबई पहुंचने पर तलविंदर, दिशा से आगे चलते हुए कैमरों में कैद हुए
इस वीडियो के सामने आते ही दिशा पाटनी और तलविंदर की डेटिंग को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अब तक इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
