Virat Kohli: अपने जन्मदिन को खास बनाएंगे किंग कोहली! ईडन गार्डंस में छाएगा चीकू का नाम,जमाएंगे शतक..

Virat kohli: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली(Virat Kohli) आज 35 साल के हो गए हैं।इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए किंग कोहली के पास आज मौका है, साउथ अफ्रीका से होने वाले मैच में उम्मीद है की वे अपना 49 शतक जड़ कर जन्मदिन की खुशी दुगुना करेंगे।

IND vs SA World Cup मैच से पहले ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ सौरव गांगुली के शहर में ‘किंग कोहली’(Virat Kohli) का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। स्टेडियम के बाहर चाहे वह जर्सी बेचने वाले हो या कोई और सभी की जुबां पर कोहली का ही नाम छाया हुआ है।

अपने जन्मदिन पर विराट का यही प्रयास होगा की वे खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर खुदको रिटर्न गिफ्ट दें। अब तक वनडे क्रिकेट में उनके 48 शतक हो चुके हैं।

श्रीलंका से मैच के दौरान वे लगभग सचिन के महा रिकॉर्ड की बराबरी तक जा पहुंचे थे, लेकिन अचानक से वे आउट हो गए। हालांकि अब आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में स्टेडियम में जो नाम गूंजेगा वो विराट कोहली(Virat Kohli) का होगा।

ICC World Cup 2023 में टीम इंडिया अपना 8वा मैच में खेलने उतरेगी। बेलगाम भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार 7 मैचों में जीतकर सेमिफाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में टीम इंडिया यही चाहेगी की वो अपना विजयी रथ पर सवार ही रहे।

78 इंटरनेशनल शतक है विराट कोहली के नाम

विराट कोहली Virat Kohli) 78 शतक जमाकर पहले ही बड़ा कीर्तिमान दर्ज करा चुके है। वनडे में 48 शतक जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पर 29 शतक दर्ज हैं।

वहीं बात करें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की तो वनडे फॉर्मेट में उनके नाम पर 49 शतक हैं, वहीं टेस्ट में 51 शतक। इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 100 शतक का महा रिकॉर्ड है।

विराट कोहली(Virat Kohli) भले ही वनडे में उनके रिकॉर्ड को पार कर जाए, लेकिन टेस्ट में वे सचिन से अभी काफी पीछे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन