Virat Kohli 50th ODI Century: 50वां शतक लगाते ही क्रिकेट के भगवान के सामने नतमस्तक हुए किंग कोहली..

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में भी किंग कोहली बल्ला जमकर गरजा. वानखेड़े स्टेडियम में  विराट ने 113 गेंदों पर 117 रनों की आतिशी पारी खेलते हुए लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Virat Kohli 50th ODI Century: भारत की मेजबानी में हो रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली लगातार रन बना रहें हैं।

बुधवार (15 नवंबर) को World Cup 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड(IND vs NZ semifinal) के बीच हुआ. वानखेड़े के मैदान पर किंग कोहली की आतिशी पारी देखने को मिली।

विराट ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा (Virat broke Sachin’s record)

वनडे में अपने 50वें शतक के साथ विराट,क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से आगे निकल गए हैं, किंग कोहली का ये वनडे करियर में 50वां शतक रहा(Virat Kohli 50th ODI Century). अब यह किंग कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन चुका है।

सचिन को कोहली ने किया नमन (Kohli paid tribute to Sachin)

लीजेंड क्रिकेटर सचिन ने अपने करियर के दौरान 463 वनडे खेले, जिसमें 452 पारियों में 44.83 के औसत से उन्होंने 18426 रन बनाए थे.वनडे में 49 शतक लगाकर सचिन पहले स्थान पर थे.

लेकिन अब कोहली ने 279वीं वनडे पारी में 50वां शतक(Kohli 50th ODI Century) लगाते हुए सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया,शतक लगाते ही उन्होंने सचिन को प्रणाम भी किया.

पत्नी अनुष्का पर कोहली ने लुटाया प्यार(Kohli showered his love on wife Anushka)

सचिन के सामने नतमस्तक होने के बाद किंग ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा पर भी प्यार लुटाते हुए फ्लाइंग किस दिया.

अनुष्का ने भी रिटर्न में विराट पर प्यार लुटाया.उसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

World Cup 2023 में टॉप स्कोरर बने विराट कोहली

कोहली इस टूर्नामेंट में अपना लय बरकरार रखते हुए लगातार रन बना रहें हैं,यही वजह है कि अब वे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वे पहले पायदान पर हैं।

सचिन तेंदुलकर के किसी एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को भी किंग कोहली ध्वस्त कर चुके हैं. साल 2003 के World Cup में सचिन ने 673 रन बनाए थे. जबकि अब तक 10 पारियों में कोहली ने 711 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन