June 26, 2026
https://news4u36.in/vikrant-massey-dostana-2/
Advertisement Banner

Vikrant Massey Dostana 2
: मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और प्रोड्यूसर करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म दोस्ताना 2 एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म की शुरुआत में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को लीड रोल के लिए चुना गया था और लगभग 30-35 दिन की शूटिंग भी हो चुकी थी, लेकिन अचानक प्रोजेक्ट रोक दिया गया। अब फिल्म को दोबारा शुरू किया गया है और इसमें नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी को बतौर हीरो साइन किया गया है।

विक्रांत मैसी ने कन्फर्म की दोस्ताना 2

टाइम्स नाउ से बातचीत में विक्रांत ने खुद इस खबर की पुष्टि की। यह उनका धर्मा प्रोडक्शन और करण जौहर के साथ पहला सहयोग है। उन्होंने कहा –
“मैं दोस्ताना 2 कर रहा हूं। यह मेरी पहली धर्मा फिल्म है और मुझे लगता है कि यह खबर अब सभी को पता चल चुकी है।”

विक्रांत ने यह भी बताया कि फिल्म में लक्ष्य लालवानी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

दिखेगा विक्रांत का नया लुक

विक्रांत ने कहा कि इस फिल्म में उनका एक बिल्कुल अलग और स्टाइलिश अवतार देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया –
“फिल्म में आप मुझे डिजाइनर कपड़े और चश्मे में देखेंगे। करण सर खुद यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मेरा लुक यूनिक और खास हो।”

हालांकि, उन्होंने फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम बताने से इनकार किया और कहा कि इसकी आधिकारिक घोषणा करण जौहर करेंगे।

यूरोप में शुरू हुई शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोस्ताना 2 की शूटिंग यूरोप में शुरू हो चुकी है। आने वाले समय में मेकर्स फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन