
Apoorva Makhija leaves India: कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा ने बताया है कि वह अब भारत में नहीं रहतीं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद हुई लगातार ट्रोलिंग और विरोध से परेशान होकर उन्होंने नई शुरुआत के लिए न्यूयॉर्क शिफ्ट होने का फैसला किया है।
अपूर्वा के मुताबिक, विवाद के बाद उन्हें बार-बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसका असर उनकी ब्रांड डील्स और कमाई पर भी पड़ा। उन्होंने कहा कि इस पूरे सिलसिले से वह काफी थक चुकी थीं।
अब अपूर्वा न्यूयॉर्क के एक कॉलेज में MBA की पढ़ाई करेंगी। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क हमेशा से उनका सपना रहा है। वह वहां नए लोगों से मिलना और क्रिएटर्स से अलग एक नया दोस्त-सर्कल बनाना चाहती हैं।
अपूर्वा ने यह भी कहा कि अब वह सिर्फ वही कंटेंट बनाएंगी, जो उन्हें पसंद हो या जिससे कमाई हो। उन्होंने अपनी पुरानी ‘क्लेशी औरत’ वाली छवि को पीछे छोड़ने की बात कही है।
बता दें कि फरवरी 2025 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद अपूर्वा को काफी ट्रोल किया गया था। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें रेप और जान से मारने जैसी धमकियां भी मिली थीं। इसके बाद वह ‘लॉक अप’ में भी नजर आई थीं।
