गरियाबंद: टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण का बड़ा खेल, 22 लोग पहुंचे जेल ।News4u36

गरियाबंद: टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण का बड़ा खेल, 22 लोग पहुंचे जेल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में जंगल पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे लोगों पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। सीतानदी कोर रेंज के घुरवाड़ इलाके में शुक्रवार सुबह छापेमारी कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचे थे और इस दौरान वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचा रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेकर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि आरोपी जंगल क्षेत्र को साफ कर खेती लायक जमीन बनाने की तैयारी में थे। इससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान होता, बल्कि वन्यजीवों का रहवास भी खतरे में पड़ जाता।

वन विभाग के मुताबिक, इलाके में लगातार अतिक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में महासमुंद में भी 94 हेक्टेयर वन भूमि से अवैध कब्जा हटाते हुए 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यहां आरोपियों ने पेड़ काटकर जमीन को खेती योग्य बना दिया था।

इसके अलावा धमतरी जिले में भी वन विभाग ने अभियान चलाकर जंगलों से अवैध कब्जे हटाए थे। विभाग का कहना है कि आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन