Ticket Booking Rules: रेलवे ने बदले टिकट बुकिंग के नियम, 1 नवंबर से लागू होंगे नए बदलाव


Ticket Booking Rules: फेस्टिव सीजन में ट्रेन टिकट की मारामारी के बीच रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर यात्रियों को चौंका दिया है। 1 नवंबर 2024 से लागू होने वाले नए नियम के तहत अब ट्रेन के प्रस्थान से केवल 60 दिन पहले ही टिकट बुक किए जा सकेंगे, जबकि मौजूदा नियमों में यह अवधि 120 दिनों की थी। रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की लंबे समय से चल रही मांग पर लिया है, जिनका आरोप था कि एजेंट पहले से ही सीटें बुक कर लेते हैं, जिससे असली यात्रियों को टिकट पाने में मुश्किल होती है।

छठ और दिवाली से पहले यात्रियों के लिए बड़ी राहत दिवाली और छठ पूजा के मौके पर टिकटों की मारामारी चरम पर है, ऐसे में रेलवे का यह कदम यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है। हालांकि, 1 नवंबर से पहले बुक किए गए टिकट पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कर लिए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

AI के साथ रेलवे की नई पहल टिकट बुकिंग के अलावा, रेलवे अपने सिस्टम को भी अपग्रेड करने में लगा हुआ है। रेलवे ने लिनन और खाने की गुणवत्ता पर निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस कैमरे लगाए हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलें। इसके साथ ही, ट्रेन में सीटों की उपलब्धता को जांचने के लिए भी AI का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी की सही जानकारी मिलेगी।

इस फैसले से न सिर्फ बुकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी, बल्कि टिकटों की कालाबाजारी पर भी अंकुश लगेगा, जिससे यात्रियों को समय पर और सही तरीके से टिकट मिल सकेगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन