कोरबा: शिक्षिका से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार : Teacher rape case Korba

Teacher rape case Korba: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मानिकपुर चौकी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शिक्षिका को धोखे में रखकर शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शिक्षिका को दिया शादी का झांसा

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पारिवारिक विवाद के चलते पति से अलग होकर अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल कॉलोनी निवासी अनिकेत श्रीवास्तव से हुई। आरोपी युवक एक निजी कंपनी में कार्यरत है और कार फाइनेंस के सिलसिले में शिक्षिका से संपर्क में आया था।

शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत मोबाइल पर हुई और धीरे-धीरे युवक ने शिक्षिका की निजी जानकारी हासिल कर उसे शादी का भरोसा दिलाना शुरू कर दिया।

बनाया शारीरिक संबंध, फिर शादी से मुकरा

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिकेत ने शिक्षिका को शादी करने और बच्चों को भी साथ रखने का वादा किया। इस भरोसे पर शिक्षिका उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी। लेकिन जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी पीछे हट गया और शादी से साफ इनकार कर दिया।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

धोखे का शिकार हुई शिक्षिका ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिकेत श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। एएसआई सुदामा पाटले ने बताया कि यह घटना अप्रैल 2023 से चल रही थी, जब युवक और शिक्षिका की पहली मुलाकात हुई थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन