July 1, 2026
Advertisement Banner

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गरबा क्वीन अभिनेत्री दिशा वकानी की वापसी की चर्चा हो रही है इस बीच बातचीत के कुछ दिनों बाद, यह सामने आया है कि दिशा ने अपने दूसरे बच्चे, एक बेटे को जन्म दिया है ।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘दयाबेन’, अभिनेत्री दिशा वकानी ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है और यह खबर उन अटकलों के बीच सामने आई कि वह पांच साल के ब्रेक के बाद एक बार फिरसे शो में वापसी कर सकती हैं। उनके पति, व्यवसायी मयूर पाडिया और उनके भाई, मयूर वकानी, जो की तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का भी हिस्सा हैं, ने इस खबर की पुष्टि की है।

tarak Mehta ka ooltah chashma शो में सुंदरलाल की भूमिका निभाने वाले मयूर ने बताया, “मैं खुश हूं कि मैं एक बार फिर से चाचा बन गया हूं।”

पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा है कि दयाबेन फिर से शो का हिस्सा बनेंगी। हालांकि, यह खबर अभी स्पष्ट नहीं है कि दिशा भूमिका निभाएंगी या किसी नए अभिनेता को इसके लिए कास्ट किया जाएगा। दिशा 2017 से ही मैटरनिटी ब्रेक पर हैं लेकिन 2019 में उन्होंने शो में कैमियो किया।

असित कुमार मोदी ने पहले न्यूज साइट को बताया है कि, “जितना दर्शक, चाहते हैं उतना मैं भी चाहता हूं कि दिशा दया के रूप में फिरसे वापस आए, और मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा करेगी। सब कुछ कहा और किया, मैं शुक्रगुजार हूं कि दर्शक ने हमें उनकी अनुपस्थिति में भी उतना ही प्यार दिया हैं, जो काफी उत्साहजनक रहा ।

लंबे समय से चल रहे इस शो से कई अन्य बड़े कलाकारों के बाहर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। तारक मेहता शो में   बबीता जी की भूमिका निभाने वाली मुनमुन दत्ता और तारक मेहता भूमिका निभाने वाले अभिनेता शैलेश लोढ़ा के बारे में कहा जा रहा है कि वे अन्य अवसरों की तलाश में हैं। हालांकि, इस पर अभिनेताओं या प्रोडक्शन हाउस की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

दिशा वकानी के अलावा शो से कई अन्य हाई-प्रोफाइल बाहर निकलने वाले लोग नेहा मेहता और गुरुचरण सिंह हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लगभग 14 साल से चल रहा है और यह आज भी लोगो के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन