

1 जुलाई से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। नायरा एनर्जी ने देशभर के अपने 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।
यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटने के बाद लिया गया है। पिछले दो साल में पहली बार किसी तेल कंपनी ने खुदरा ईंधन की कीमतों में कटौती की है।
हालांकि, इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने अभी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अलग-अलग राज्यों में वैट के कारण अंतिम कीमतें अलग हो सकती हैं।





