ICC का अल्टीमेटम: T20 वर्ल्ड कप 2026 पर बांग्लादेश को 21 जनवरी तक लेना होगा फैसला ।News4u36

ICC का अल्टीमेटम: T20 वर्ल्ड कप 2026 पर बांग्लादेश को 21 जनवरी तक लेना होगा फैसला

Mkyadu
4 Min Read
Advertisement Banner

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट को लेकर तनाव गहराता जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा भारत में मैच खेलने से इनकार के बाद अब ICC ने बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश को 21 जनवरी तक की डेडलाइन दे दी है। इस डेडलाइन के बाद यह साफ हो जाएगा कि बांग्लादेश टूर्नामेंट में खेलेगा या बाहर होगा।

ICC ने बांग्लादेश को दिया अल्टीमेटम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी (ICC) ने बांग्लादेश से साफ तौर पर कहा है कि वह 21 जनवरी तक यह स्पष्ट करे कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेना चाहता है या नहीं। साथ ही यह भी बताना होगा कि क्या बांग्लादेश भारत में अपने मैच खेलने को तैयार है।

सूत्रों के अनुसार, अगर तय तारीख तक बांग्लादेश कोई ठोस फैसला नहीं लेता है, तो 21 जनवरी को ICC खुद इस मामले पर अंतिम निर्णय लेगी।

भारत में खेलने से इनकार, वेन्यू शिफ्ट की मांग

बांग्लादेश ने एक बार फिर ICC से कहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहता है, लेकिन भारत में मैच खेलने को तैयार नहीं है। बीसीबी की मांग है कि बांग्लादेश के सभी मैच भारत के बाहर किसी अन्य देश में कराए जाएं।

हालांकि, ICC पहले ही इस मांग को खारिज कर चुकी है और साफ कर चुकी है कि टूर्नामेंट के नियम सभी टीमों के लिए समान हैं।

क्या बांग्लादेश को बाहर कर देगी ICC?

अगर बांग्लादेश भारत में जाकर मैच खेलने से अंतिम रूप से मना करता है, तो ICC उसे T20 World Cup 2026 से बाहर कर सकती है।
ऐसी स्थिति में ICC किसी अन्य देश को रिप्लेसमेंट टीम के रूप में शामिल करेगी। मौजूदा ICC रैंकिंग के अनुसार, बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है।

कैसे शुरू हुआ भारत-बांग्लादेश विवाद?

यह विवाद 4 जनवरी को तब शुरू हुआ, जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को पत्र लिखकर अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग की।
इसके पीछे बड़ी वजह मानी जा रही है मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) का मामला।

दरअसल, भारत में बढ़ते विरोध के बाद BCCI के निर्देश पर KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से रिलीज कर दिया था। इसके बाद बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने खिलाड़ियों को भारत भेजने से इनकार कर दिया।

सुरक्षा को लेकर BCB का दावा

बीसीबी का दावा है कि ICC की स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसी द्वारा कराई गई जांच में भारत में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हमले का खतरा बताया गया है। इसी आधार पर बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना किया।

हालांकि, इस पर ICC ने सफाई देते हुए कहा कि यह सिक्योरिटी एडवाइजरी सभी 20 भाग लेने वाले देशों को भेजी गई है और इसमें किसी खास देश का नाम नहीं लिया गया है। इसी वजह से ICC ने बांग्लादेश की वेन्यू शिफ्ट करने की मांग को अस्वीकार कर दिया।

21 जनवरी के बाद साफ होगी तस्वीर

अब सभी की निगाहें 21 जनवरी पर टिकी हैं। इस दिन यह तय हो जाएगा कि

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेगा या नहीं

भारत में मैच खेले जाएंगे या टीम टूर्नामेंट से बाहर होगी


यह फैसला न सिर्फ बांग्लादेश क्रिकेट बल्कि पूरे T20 World Cup 2026 के शेड्यूल को भी प्रभावित कर सकता है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन