सरगुजा: खेलने निकला था 9वीं का छात्र, सुबह जंगल में मिली लाश

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

सरगुजा। उदयपुर थाना क्षेत्र के टिहरी जंगल से 15 वर्षीय स्कूली छात्र का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान सलका गांव निवासी और कक्षा 9 के छात्र वीरेंद्र कंवर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है।

परिजनों के मुताबिक, वीरेंद्र गुरुवार शाम दोस्तों के साथ खेलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह जंगल में टहलने और योग करने पहुंचे लोगों की नजर एक शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि किशोर के चेहरे पर बड़े पत्थर से वार किया गया था। पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मृतक की आखिरी लोकेशन, उसके साथ रहने वाले लोगों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन