July 25, 2026
https://news4u36.in/ggu-professor-shailendra-kumar-dies-after-performing-song/
Advertisement Banner

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में शुक्रवार शाम आयोजित एक समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर प्रो. शैलेंद्र कुमार का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। कार्यक्रम में मंच पर गीत प्रस्तुत करने के कुछ मिनट बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे बाथरूम गए, जहां गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय की ओर से कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार किए जाने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में “पांच साल बेमिसाल” कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शाम करीब 7 बजे प्रो. शैलेंद्र कुमार ने मंच पर गीत प्रस्तुत किया। प्रस्तुति समाप्त होने के कुछ ही समय बाद उन्होंने असहज महसूस किया और बाथरूम चले गए।

जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे तो कर्मचारियों ने जाकर देखा। वहां वे गिरे हुए मिले। सूचना मिलते ही कुलसचिव प्रो. अश्वनी दीक्षित समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें तत्काल व्यापार विहार स्थित एलाइट अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय प्रो. शैलेंद्र कुमार बातचीत भी कर रहे थे। हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुलसचिव प्रो. अश्वनी दीक्षित के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में उन्हें लगातार दो बार हार्ट अटैक आया। पहला अटैक बाथरूम में और दूसरा अस्पताल में बताया गया है।

घटना की खबर फैलते ही विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल पलभर में शोक में बदल गया। रात करीब 8:30 बजे के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र अस्पताल पहुंचे। हर कोई इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध नजर आया।

एक साल में कई घटनाओं से चर्चा में रहा विश्वविद्यालय

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय पिछले एक वर्ष में कई गंभीर घटनाओं को लेकर भी सुर्खियों में रहा है। अक्टूबर 2025 में बीएससी छात्र अर्सलान अंसारी का शव विश्वविद्यालय परिसर के तालाब में मिला था। परिजनों ने उस मामले में हत्या और लापरवाही के आरोप लगाए थे। इसी वर्ष बॉटनी विभाग के प्रोफेसर नरेंद्र मिश्रा की भी उनके क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।

कौन थे प्रो. शैलेंद्र कुमार?

प्रो. शैलेंद्र कुमार गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर और अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) थे। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से पीएचडी की थी। कंक्रीट प्रौद्योगिकी, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग और फ्रैक्चर मैकेनिक्स के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण शोध कार्य रहा। इसके अलावा वे कार्यवाहक कुलसचिव, प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक समेत कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी संभाल चुके थे। विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण, शैक्षणिक प्रशासन और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना जाता है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन