छत्तीसगढ़: पहाड़ा नहीं सुना पाने पर शिक्षक ने की पिटाई ।News4u36

छत्तीसगढ़: पहाड़ा नहीं सुना पाने पर शिक्षक ने की पिटाई

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पलगी के प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दूसरी कक्षा के 7 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक द्वारा की गई कथित मारपीट से उसका चेहरा बुरी तरह सूज गया और आंख से खून तक आने लगा।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भोजन अवकाश समाप्त होने के बाद शिक्षक उदय यादव कक्षा में पहुंचे। उन्होंने छात्र भागीरथी यादव से पहाड़ा और गिनती सुनाने को कहा। गिनती में गलती होते ही शिक्षक ने गुस्से में उसके चेहरे पर लगातार थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। बच्चे के रोने और सिर झुकाने पर भी पिटाई नहीं रोकी गई।

परिजनों का गंभीर आरोप

पीड़ित छात्र के पिता धनंजय यादव का कहना है कि संबंधित शिक्षक अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं। आरोप है कि घटना के समय भी शिक्षक शराब के नशे में थे। घर पहुंचकर जब बच्चा रोते हुए पूरी बात बताई, तो परिजन तुरंत त्रिकुंडा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों ने शिक्षकीय अनुशासन पर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन