विनेश फोगाट के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे कैप्टन योगेश बैरागी का आया बयान ।News4u36

विनेश फोगाट के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे कैप्टन योगेश बैरागी का आया बयान

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Haryana Election 2024: भाजपा ने कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट को चुनौती देने के लिए कैप्टन योगेश बैरागी को जुलाना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। बैरागी ने एयर इंडिया में सीनियर कैप्टन की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा है।

हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट इन दिनों काफी चर्चा में है। कांग्रेस ने यहां से पहलवान विनेश फोगाट को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने मंगलवार को कैप्टन योगेश बैरागी को प्रत्याशी घोषित किया है। 35 वर्षीय बैरागी ने टिकट मिलने के बाद भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह पूरी मेहनत से पूरा करेंगे।

विनेश फोगाट के बारे में बोलते हुए बैरागी ने कहा, “विनेश मेरी बहन जैसी हैं और उन्होंने खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। अब वे कांग्रेस की उम्मीदवार हैं और मैं भाजपा का। मेरा लक्ष्य पार्टी को यहां से जिताने का रहेगा और इसके लिए मैं जी-जान से मेहनत करूंगा।”

उन्होंने जुलाना के लोगों से अपील की कि उन्हें सेवा का मौका दिया जाए। बैरागी ने कहा कि उनका फोकस विकास और भाईचारे का मॉडल बनाने पर रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वे 12 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

वहीं जब योगेश बैरागी से यह सवाल किया गया कि जुलाना से टिकट न मिलने के चलते सुरेंद्र लाठर ने इनेलो को ज्वाइन कर लिया है. और इनेलो ने उन्हें टिकट भी दे दी है. तो इसपर कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि वह उनके भाई हैं और वे उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे ताकि वह भाजपा में लौट आएं और पार्टी के महत्वपूर्ण हिस्से बने रहें।

कैप्टन योगेश बैरागी, जो एयर इंडिया में सीनियर कैप्टन की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते हैं। वे हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं और जींद जिले के सफीदों के निवासी हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन