सितारे ज़मीन पर’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

मुंबई। आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ आखिरकार 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी और एक्टिंग को लेकर जहां दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस पर इसका पहला दिन कुछ खास नहीं रहा।

पहले दिन ‘सितारे ज़मीन पर’ ने कमाए 11.7 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की है।

हिंदी में: 11.5 करोड़ रुपये

तमिल में: 5 लाख रुपये

तेलुगू में: 15 लाख रुपये

हालांकि ये सिर्फ शुरुआती आंकड़े हैं और अंतिम आंकड़ों में थोड़े बहुत बदलाव हो सकते हैं।

वीकेंड पर बढ़ सकती है कमाई

फिल्म की कहानी और आमिर की एक्टिंग को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इज़ाफा हो सकता है।

जेनेलिया डिसूजा के साथ पहली बार नजर आए आमिर

इस फिल्म में आमिर खान के साथ पहली बार जेनेलिया डिसूजा नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया है।
‘सितारे ज़मीन पर’ की कहानी डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे बच्चों पर आधारित है। यह फ्रांस की सुपरहिट फिल्म ‘चैंपियंस’ का हिंदी रीमेक है।

फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है और इसे आमिर खान ने अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन