July 21, 2026
https://news4u36.in/speeding-car-hits-villagers-gpm-accident-majhgawa/
Advertisement Banner

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला।
बस आने का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा पेंड्रा–सिवनी मुख्य मार्ग पर स्थित मझगवां गांव के पास हुआ।

नशे में धुत चालक ने कार से खोया नियंत्रण

मिली जानकारी के अनुसार, MG Hector कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक नशे में था, जिस वजह से उसने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार भी पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में कर आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया।

गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया

घटना में घायल मां–बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

पेंड्रा थाना पुलिस और यातायात विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन