अनशन खत्म करेंगे वांगचुक! लेकिन रखी 3 बड़ी शर्तें, संसद से जुड़ी अहम मांग

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने साफ कर दिया है कि बिना ठोस आश्वासन के वह अपना अनशन खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी तीन में से किसी एक शर्त के पूरी होने पर ही वह 20 जुलाई को अनशन समाप्त करेंगे।

वांगचुक की पहली मांग है कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था की कमियों और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करे। दूसरी मांग में उन्होंने कहा कि यदि उन्हें संसद तक जाने दिया जाता है और वहां अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद शिक्षा सुधार का मुद्दा संसद में उठाने का भरोसा देते हैं, तो वह अनशन तोड़ देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर स्वास्थ्य कारणों से वह संसद नहीं पहुंच पाते, तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर उन्हें लिखित या सार्वजनिक आश्वासन दें कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा कराई जाएगी।

वांगचुक ने दावा किया कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल में उनकी इच्छा के विरुद्ध रखा गया है और उनकी आवाजाही व बातचीत पर भी रोक लगाई गई है। वह 28 जून से शिक्षा सुधार और पेपर लीक मामलों में जवाबदेही की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं।

इधर, CJP ने मानसून सत्र के पहले दिन ‘संसद चलो’ मार्च का आह्वान किया है। इसे देखते हुए संसद परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन