जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल! अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, VIDEO वायरल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक के आंदोलन के बीच शनिवार को एक नया विवाद सामने आया। 21 दिनों की भूख हड़ताल के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनशन शुरू किया।

अनशन के दौरान एक महिला ने अभिजीत दीपके पर स्याही फेंक दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो साझा करते हुए दीपके ने लिखा, “नीला मेरा रंग है… जय भीम।”

इससे पहले शनिवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस सिविल ड्रेस में जंतर-मंतर पहुंची और सोनम वांगचुक को सफेद चादर की आड़ में एंबुलेंस से सफदरजंग अस्पताल ले गई। इस कार्रवाई का वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत?

अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक डॉक्टरों की निगरानी में हैं। शुरुआती जांच में उनके शरीर में डिहाइड्रेशन, पोटैशियम की कमी और कीटोन लेवल बढ़ा हुआ पाया गया है। लंबे समय तक भूखे रहने की वजह से कीटोन बढ़ सकता है, लेकिन डिहाइड्रेशन के साथ इसकी अधिक मात्रा किडनी और शरीर के मेटाबॉलिज्म पर गंभीर असर डाल सकती है।

अस्पताल प्रशासन ने परिवार से जल्द इलाज शुरू करने की अनुमति देने की अपील की है, ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति और खराब न हो।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन