सोनम वांगचुक के बाद अब अभिजीत दिपके भी अनशन पर, 20 जुलाई को लेकर बड़ा ऐलान

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नई दिल्ली: जंतर-मंतर से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शनिवार से आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि आंदोलन अब और तेज होगा।

दिपके ने कहा कि सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बावजूद प्रदर्शन जारी रहेगा और 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार निकाला जाएगा। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने और आंदोलन का समर्थन करने की अपील की।

अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को चादरों की आड़ में अस्पताल ले गई। उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार “चोरों और गुंडों” जैसा था।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। वे नीट समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। शनिवार को दिल्ली पुलिस उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई।

इस बीच, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो ने कहा कि उनकी और परिवार की अनुमति के बिना वांगचुक को कोई भी ओरल या इंट्रावेनस उपचार न दिया जाए। उन्होंने बताया कि वह इस समय सफदरजंग अस्पताल में मौजूद हैं और डॉक्टरों से भी यही अनुरोध किया गया है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन