सिया गोयल के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा : Ketan Murder Case update

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Ketan Murder Case: महाराष्ट्र के लोनावला स्थित लोहगढ़ किले से 18 जून को हुई रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत अब हत्या का मामला साबित हो चुकी है। इस केस में पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। अब जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

पुलिस ने शुक्रवार को सिया के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में साहिल ने बताया कि उसे कई महीने पहले ही सिया और चेतन के रिश्ते की जानकारी मिल गई थी। उसने अपनी बहन को चेतन से दूरी बनाने और केतन से तय शादी को खराब न करने की सलाह भी दी थी।
जांच में यह भी सामने आया कि साहिल और चेतन की दोस्ती साल 2024 में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी। इसी दौरान चेतन की मुलाकात सिया से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सगाई के बाद सिया को पता चला कि केतन हेयर पैच (विग) का इस्तेमाल करता है। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर वह शादी नहीं करना चाहती थी। हालांकि केतन के परिवार का दावा है कि उन्होंने पहले ही गोयल परिवार को केतन के हेयर ट्रीटमेंट और हेयर पैच की जानकारी दे दी थी।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल से व्हाट्सऐप चैट डिलीट कर दी और रीसायकल बिन भी खाली कर दिया, ताकि कोई सबूत न बचे। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

इस हाई-प्रोफाइल केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार भी गंभीर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने का भरोसा दिया है। साथ ही वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को इस मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की घोषणा की गई है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन