July 11, 2026
फोन कर गालियां दे रहे…’ ट्रोलिंग से परेशान हुईं श्रेयस अय्यर की बहन
Advertisement Banner

Shreyas Iyer की बहन श्रेष्टा अय्यर ने लगातार हो रही ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई है। Punjab Kings के आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस से सिर्फ एक अंक से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर निशाना बनाया जा रहा है।

दरअसल, मामला उस पुराने वीडियो से जुड़ा है जो श्रेष्टा ने Kolkata Knight Riders के खिलाफ पंजाब की जीत के बाद मजाकिया अंदाज में बनाया था। उस वीडियो में उन्होंने कहा था, “हम पंजाबियों का दिल बड़ा होता है, लो एक अंक दे दिया।”

अब पंजाब किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद लोग उसी वीडियो को दोबारा शेयर कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें टीम के लिए “बदकिस्मती” तक बता दिया।

‘ऑफिस में फोन कर गालियां दे रहे’

श्रेष्टा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि ट्रोलिंग अब हद पार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि लोग उनके ऑफिस में फोन कर गालियां दे रहे हैं और उनके परिवार, दोस्तों, सहयोगियों और छात्रों को भी परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “अगर मुझसे नफरत करनी है तो कीजिए, लेकिन मेरे परिवार और करीबियों को परेशान मत कीजिए। मेरा भाई जीते या हारे, मैं हमेशा उसका समर्थन करूंगी।”

सिर्फ मजाक के लिए बनाया था वीडियो

श्रेष्टा ने साफ किया कि उनका वीडियो सिर्फ मनोरंजन और हल्के मजाक के लिए था। उनका किसी टीम या खिलाड़ी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।

बता दें कि पंजाब और केकेआर का वह मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था। बाद में यही एक अंक पंजाब किंग्स के लिए भारी पड़ गया और टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।

https://www.instagram.com/reel/DYw3i_8qG2V/?igsh=MW5sY3lueTRuM2toYQ==

https://www.instagram.com/reel/DYxAJl2KBbQ/?igsh=NnltdWprcmNvNzAw
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन