फैन ने पूछा शादी कब करोगी? Shraddha Kapoor का जवाब सुनकर खुश हुए फैंस ।News4u36

फैन ने पूछा शादी कब करोगी? Shraddha Kapoor का जवाब सुनकर खुश हुए फैंस

Mkyadu
3 Min Read

बॉलीवुड की ‘स्त्री’ श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपनी सादगी और चुलबुले अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि कई बार इसकी तुलना ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा से भी की जाती है। ऐसे में जब श्रद्धा की शादी को लेकर कोई बात सामने आती है, तो वह तुरंत सुर्खियों में आ जाती है।

बीते लंबे समय से श्रद्धा कपूर का नाम राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है। अब एक बार फिर एक फैन के सवाल पर श्रद्धा ने ऐसा जवाब दिया है, जिसने उनकी शादी की चर्चाओं को और हवा दे दी है।

क्या जल्द शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर?

बॉलीवुड में कियारा आडवाणी, कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेसेस शादी के बाद अपनी नई जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर श्रद्धा कपूर के घर शहनाई कब बजेगी।

मंगलवार को श्रद्धा कपूर अपने ज्वेलरी ब्रांड को प्रमोट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर रही थीं। इस वीडियो में उन्होंने वैलेंटाइन डे और ब्रेकअप को लेकर मजेदार अंदाज में बात की।

श्रद्धा ने कहा,

“सच सुनो, सबसे ज्यादा ब्रेकअप वैलेंटाइन डे के आसपास होते हैं। 3-4 बार धुरंधर देख ली, न्यू ईयर पर पार्टी कर ली, जिम मेंबरशिप भी ले ली… बजट खत्म। सिग्नल से खरीदा गुलाब दोगे तो ब्रेकअप कैसे नहीं होगा?”


फैन के शादी वाले सवाल पर श्रद्धा का मजेदार जवाब

इसी दौरान एक फैन ने कमेंट सेक्शन में पूछ लिया,
“आप शादी कब कर रही हो?”

श्रद्धा कपूर ने इस सवाल से बचने के बजाय बेहद मजेदार अंदाज में जवाब दिया,

“मैं करूंगी, ये विवाह करूंगी।”


बस फिर क्या था, श्रद्धा का यह जवाब सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाए शादी के प्रपोजल

श्रद्धा कपूर के कमेंट के बाद फैंस ने मजाकिया अंदाज में उन्हें शादी के ऑफर देने शुरू कर दिए।

एक यूजर ने लिखा, “मेरे साथ कर लो शादी।”

दूसरे ने कहा, “मगर वह दिन कब आएगा प्यारी स्त्री?”

एक अन्य फैन ने लिखा, “अब ज्यादा इंतजार मत करवाओ, जल्दी दुल्हन बन जाओ।”



क्या राहुल मोदी को डेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर?

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिलेशनशिप रूमर्स तब तेज हुए, जब साल 2024 में दोनों को मुंबई में एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। हालांकि, श्रद्धा ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।

राहुल मोदी पेशे से एक फिल्म राइटर हैं और उन्होंने प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी हिट फिल्मों की कहानी लिखी है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन