बीजापुर: स्कूल के शिक्षादूत की नक्सलियों ने की हत्या : Shiksha Doot murder Bijapur ।News4u36

बीजापुर: स्कूल के शिक्षादूत की नक्सलियों ने की हत्या : Shiksha Doot murder Bijapur

Mkyadu
2 Min Read

Shiksha Doot murder Bijapur: बीजापुर। बस्तर में एक बार फिर नक्सलियों ने शिक्षा दूत को निशाना बनाया है। थाना गंगालूर के ग्राम लेंड्रा में बीती रात तोड़का निवासी कल्लू ताती (25 वर्ष) की हत्या कर दी गई। मृतक लेंड्रा में शिक्षादूत के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, स्कूल से लौटते समय अज्ञात नक्सलियों ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। तीन दिन पहले भी नक्सलियों ने एक अन्य शिक्षा दूत की हत्या की थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

नारायणपुर में “माड़ बचाव” अभियान

इधर, नारायणपुर जिले में पुलिस ने “माड़ बचाव” अभियान के तहत नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगल-पहाड़ों में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री छोड़कर भाग गए।

इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जिनमें –

LMG

AK-47 (त्रिची)

इंसास

SLR

स्टेन गन

BGL सेल, डेटोनेटर और कार्डेक्स सहित 300 से अधिक सामग्री


बरामद की गई।

आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इस अभियान से माओवादी संगठनों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अब नक्सलियों के पास हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन