June 22, 2026
दंतेवाड़ा में सचिन तेंदुलकर की एंट्री, बच्चों संग खेला क्रिकेट – CM साय बोले ‘बदलते बस्तर की तस्वीर
Advertisement Banner

रायपुर/दंतेवाड़ा। Sachin Tendulkar का दंतेवाड़ा के दूरस्थ गांव छिंदनार दौरा खास चर्चा में है। कभी नक्सल प्रभावित माने जाने वाले इस इलाके में अब खेल और उम्मीद की नई तस्वीर दिख रही है। सचिन के पहुंचते ही बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने ट्वीट कर इसे “बदलते बस्तर की सशक्त तस्वीर” बताया। उन्होंने कहा कि यह दौरा दिखाता है कि अब बस्तर डर से निकलकर विकास और आत्मविश्वास की ओर बढ़ रहा है।

यह दौरा ‘मैदान कप अभियान’ के तहत हुआ, जिसे Sachin Tendulkar Foundation और Mann Deshi Foundation मिलकर चला रहे हैं। इसका मकसद गांवों और आदिवासी क्षेत्रों में खेल मैदान तैयार करना है, ताकि बच्चों को बेहतर मौके मिल सकें।

छिंदनार में सचिन ने बच्चों से मुलाकात की, उनके साथ क्रिकेट खेला और उन्हें अनुशासन व खेल के महत्व के बारे में बताया। गांव वालों के लिए यह पल किसी सपने से कम नहीं था।

सरकार का मानना है कि ऐसे प्रयासों से बस्तर के बच्चों को नई दिशा मिलेगी और इलाके की छवि भी बदलेगी। सचिन का यह दौरा बस्तर को देश-दुनिया में एक सकारात्मक पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन