Rajasthan : आप खूब बच्चे पैदा करो, छत प्रधानमंत्री जी बनवाएंगे,ये क्या बोल बैठे नेता जी…

Rajasthan जनजाति विभाग के मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने एक कार्यक्रम के दौरान जो भाषण दिया वह सुर्खियों में है,उन्होंने कहा था – आप खूब बच्चे पैदा करिए, प्रधानमंत्री जी आपके लिए छत बनाएंगे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर नेताजी ट्रेंड करने लगे हैं….

दरअसल,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने उदयपुर पहुंचे थे,जहां उन्होंने लाभार्थियों को संबोधित भी किया।

इसी कार्यक्रम के बीच जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जो बयान दिया वह अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उदयपुर जिले के झाडोल विधानसभा क्षेत्र से बाबूलाल खराड़ी विधायक हैं।

यह कार्यक्रम उदयपुर शहर के नाई गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ था,जिसमे बोलते हुए बाबूलाल खराड़ी ने जनता से कहा की प्रधानमंत्री का यही सपना है कि कोई भी भूखा न रहे और सबके सर पर छत हो। आप खूब बच्चे पैदा करिए, आपके घर प्रधानमंत्री जी बनाएंगे।

खराड़ी का ये बयान सुन कार्यक्रम में मौजूद लोगो की हंसी छूट गई और वहां उपस्थित जनप्रतिनिधि भी एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर बाबूलाल खराड़ी ने पेपर लीक, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए,साथ ही केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

खूब करें बच्चे पैदा, प्रधानमंत्री देंगे घर’

उन्होंने कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री का यही सपना है कि भूखा कोई न सोए, बिना छत कोई नहीं रहे। आप तो बस खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्री आपका मकान बनवा देंगे। फिर तकलीफ क्या है। आपको तो पता ही है प्रधानमंत्री जी देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

बतादें खराड़ी के परिवार में उनकी दो पत्नियों से चार बेटे और चार बेटियाँ हैं। उदयपुर की कोटड़ा तहसील से करीब तीन किलोमीटर दूर निचला थला गांव में उनका पूरा परिवार रहता है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन