June 21, 2026
https://news4u36.in/raipur-urban-naxal-network-husband-wife-arrest/

https://news4u36.in/raipur-urban-naxal-network-husband-wife-arrest/

Advertisement Banner

Urban Naxal Raipur: रायपुर। राजधानी रायपुर में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने चंगोराभाठा इलाके से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो बीते कई सालों से शहर में गुपचुप तरीके से रह रहे थे। गिरफ्तार नक्सली दंपत्ति ने इलाज का बहाना बनाकर एक महीने पहले ही नया मकान किराए पर लिया था।

अफसरों के घर तक पहुंच बना चुका था आरोपी

गिरफ्तार युवक की पहचान जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और महिला की पहचान कमला कुरसम (27) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया है कि रमेश कुरसम रायपुर में कई बड़े अधिकारियों के घर पर गार्ड और ड्राइवर की नौकरी भी कर चुका है। इस खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

फर्जी दस्तावेज और इलाज का बहाना

जानकारी के अनुसार, कमला कुरसम ने मकान मालिक को किराए पर घर लेने के लिए फर्जी आधार कार्ड दिया था। इसमें उसका नाम भी गलत दर्ज था। पति-पत्नी ने मकान मालिक को बताया था कि वे रायपुर में इलाज कराने आए हैं। लेकिन जांच में साफ हुआ कि दोनों नक्सली संगठन को लगातार सूचना पहुंचाने और नेटवर्क मजबूत करने का काम कर रहे थे।

लंबे समय से सक्रिय थे अर्बन नक्सली

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह दंपत्ति साल 2017-18 से नक्सली संगठन में सक्रिय है और रायपुर में पिछले 5-6 सालों से रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने रमेश कुरसम को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है, जबकि उसकी पत्नी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन