
कोरबा जिले के तुमान में चल रहे सुशासन तिहार समाधान शिविर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथ पकड़ लिया। ACB टीम ने सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से काम कराने के बदले 40 हजार रुपये मांगे गए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत बिलासपुर ACB से की थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और समाधान शिविर के दौरान ही आरोपी को रकम लेते पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि DSP अजीत सिंह के नेतृत्व में ACB टीम ने अचानक शिविर में दबिश दी। कार्रवाई होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल आरोपी कर्मचारी से पूछताछ जारी है। ACB अब मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।
