रायपुर: दुकान से मोबाइल लूटकर भागे नाइजीरियाई युवक, भीड़ ने घेरा

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन नाइजीरियाई युवक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से फोन छीनकर फरार हो गए। वारदात के दौरान आरोपी युवक कार से मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भीड़ ने उन्हें रोक लिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी युवक नवा रायपुर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हैं। दो दिन पहले उन्होंने रवि भवन स्थित दुकान में मोबाइल रिपेयरिंग के लिए जमा कराया था। बुधवार को युवक मोबाइल लेने पहुंचे और 12 हजार रुपये का बिल चुकाने के बजाय बहस करने लगे। इसी बीच उन्होंने दुकानदार से मोबाइल छीन लिया और कार में बैठकर फरार होने की कोशिश की।

भागते समय कार चला रहे युवक ने कई लोगों को टक्कर भी मारी। इस दौरान एक युवक कार से बाहर आ गया, जिसे भीड़ ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन