अंडर-19 वन डे इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में बिलासपुर की टीम ने मारी बाजी ।News4u36

अंडर-19 वन डे इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में बिलासपुर की टीम ने मारी बाजी

Mkyadu
2 Min Read

रायपुर/ धमतरी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 एलीट ग्रुप वन डे इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बिलासपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजनांदगांव को 74 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला गया, जिसमें बिलासपुर की टीम की जीत में अनुज चंद्र और ऋषभ शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी का बड़ा योगदान रहा। अब बिलासपुर का फाइनल मुकाबला 22 अक्टूबर को राजनांदगांव के मैदान पर रायपुर से होगा।

बिलासपुर के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ। अनुज चंद्र और ऋषभ शर्मा की 143 रनों की साझेदारी ने मैच की दिशा तय कर दी। अनुज चंद्र ने 94 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 85 रन बनाए, जबकि ऋषभ शर्मा ने 64 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों के साथ 64 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने भी 47 रन जोड़कर टीम के स्कोर को मजबूती दी। आर्यन जायसवाल ने नाबाद 25 रनों का योगदान दिया, जिससे बिलासपुर ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए।

राजनांदगांव की गेंदबाजी में युक्तिग्य, तीर्थ, कृष्णम और संयम ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन उनकी टीम बिलासपुर की बड़ी साझेदारियों को रोकने में नाकाम रही।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन