June 22, 2026
Raipur crime news: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में चार लोगों पर लगाए आरोप
Advertisement Banner

Raipur news: राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित स्टील कॉलोनी में 35 वर्षीय प्रतीक सैम्युल उर्फ सैम ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से आठ सुसाइड नोट मिले हैं, जिनमें एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी सहित चार लोगों के नाम हैं। सुसाइड नोट में प्रतीक ने इन सभी पर धोखाधड़ी और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

प्रतीक, सरकारी कामों के ठेकेदार के रूप में पुलिस विभाग के लिए सामान सप्लाई करता था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण

प्रतीक पिछले दो दिनों से किसी का फोन नहीं उठा रहा था। गुरुवार शाम उसकी महिला मित्र उसे देखने गई, लेकिन दरवाजा बंद मिला। दोस्तों को सूचना दी गई, और दरवाजा तोड़ने पर प्रतीक को फांसी पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पेन ड्राइव गायब

Raipur news: सुसाइड नोट में प्रतीक ने पेन ड्राइव का जिक्र किया, जिसमें उसने सबूत होने का दावा किया था, लेकिन पुलिस को वह पेन ड्राइव नहीं मिली। प्रतीक का टैबलेट भी गायब है, हालांकि उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

सुसाइड नोट के आरोप

प्रतीक ने सुसाइड नोट में लिखा कि कुछ लोग उसे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उसने पार्थ, अर्पित, मोनिका और पल्लवी पर 27 लाख रुपये न लौटाने का आरोप लगाया। उसने लिखा कि उसने पल्लवी और पार्थ को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, जिसके बाद उसे परेशान किया जा रहा था।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन