July 23, 2026
रायपुर की सुनसान सड़क पर आतंक: परिवार को घेरकर लूट, पूरी रात जंगल में छिपे पीड़ित
Advertisement Banner

रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में देर रात एक परिवार के साथ लूट और जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शादी समारोह से घर लौट रहे परिवार को सुनसान सड़क पर रोककर चार बदमाशों ने हमला कर दिया और लूटपाट कर फरार हो गए।

पेट्रोल खत्म होते ही बदमाशों ने बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक, गुलशन वाटिका फेस-01 निवासी परिवार सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी से कार्यक्रम से लौट रहा था। दत्तरेंगा के पास बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर परिवार सड़क किनारे रुका, तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार चार बदमाश वहां पहुंच गए।

महिलाओं से छीनी चेन, मोबाइल और नकदी

आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट कर महिलाओं की सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू और डंडों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया।

डर के साए में जंगल में बिताई पूरी रात

घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। डरे-सहमे परिवार ने पूरी रात पास के जंगल में छिपकर बिताई और सुबह घायल हालत में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन