रायपुर में एक ही परिवार की 5 मौतों से सनसनी, घर के अंदर दिखा डरावना मंजर

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार रात बंद मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर पति, पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, बैटरी कारोबारी सैयद शाहिद (50) का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी राबिया, 19 वर्षीय बेटे इरशाद अली, 17 वर्षीय बेटी शाहिदा और 16 वर्षीय बेटी इरशाबा के शव कमरे में पड़े थे। सभी के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था।

प्रारंभिक जांच में कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा मिला है। पुलिस को आशंका है कि पहले खाने में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चों को दिया गया, जिसके बाद शाहिद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

पड़ोसियों ने बताया कि परिवार गुरुवार रात के बाद से दिखाई नहीं दिया था। शुक्रवार को पूरे दिन घर बंद रहने और बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और रायपुर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। उसके भाई ने सभी शवों की पहचान की है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन