रायपुर में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, फेंटानिल और इंजेक्शन मिलने से जांच तेज

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर में बालाजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से MBBS छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय विनायक सैनी की लाश शुक्रवार रात उसके दोस्त के कमरे में मिली। विनायक राजस्थान के अजमेर का रहने वाला था और MBBS थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रहा था।

मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। विनायक हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहता था, जबकि उसका दोस्त तीसरी मंजिल के कमरे में रहता था। घटना के दिन विनायक घर से लौटकर कॉलेज पहुंचा था और बाद में दोस्त के कमरे में चला गया। उसका दोस्त भी दो दिन पहले ही घर से वापस आया था।

रात करीब 9 बजे दोस्त खाना खाने के लिए कमरे से बाहर निकला। कुछ समय बाद लौटने पर उसने विनायक को बेड पर औंधे मुंह पड़ा देखा। इसके बाद अन्य छात्रों की मदद से उसे बालाजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस हॉस्टल पहुंची। कमरे की तलाशी के दौरान नशीली दवा और इंजेक्शन मिलने से जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस को एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाली फेंटानिल दवा मिलने की जानकारी भी मिली है।

हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि विनायक ने फेंटानिल या किसी दूसरी नशीली दवा का सेवन किया था। उसकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

पुलिस अब विनायक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। उसके घर से लौटने के बाद की गतिविधियों और मौत से पहले की परिस्थितियों को भी जांच में शामिल किया गया है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशीली दवा का इस्तेमाल हुआ था या नहीं। मामले में आत्महत्या की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य