June 21, 2026
रायपुर: जय स्तंभ चौक से चोरी हुई महंगी लाइटें और LED
Advertisement Banner

रायपुर। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक से महंगी फोकस लाइटें और LED टीवी चोरी हो गई हैं। इस चोरी की शिकायत छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने गोल बाजार थाने में दर्ज कराई है। समाज ने इसे शहीदों का अपमान बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बताया कि जय स्तंभ चौक का सौंदर्यीकरण वर्ष 2020 में 55 लाख रुपये की लागत से नगर निगम रायपुर द्वारा किया गया था। इस सौंदर्यीकरण के तहत चौक पर 4 बड़े LED स्क्रीन (6×3 फीट) और कई महंगी लाइटें लगाई गई थीं। इन स्क्रीन पर छत्तीसगढ़ के महान व्यक्तित्वों की जीवन गाथाएं दिखाई जाती थीं।

लेकिन सौंदर्यीकरण के एक साल के भीतर LED टीवी खराब हो गए और कुछ समय बाद वहां लगी फोकस लाइटें भी बंद हो गईं। अब स्थिति यह है कि चौक पर लगे सभी महंगे उपकरण चोरी हो चुके हैं और पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है।

सिक्ख समाज ने इसे शहीदों की स्मृति और सम्मान का अपमान बताते हुए देशद्रोह की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से जय स्तंभ चौक की तत्काल मरम्मत और दोबारा भव्य तरीके से सजाने की मांग भी रखी है।

शिकायत में सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह टुटेजा, मनजीत सिंह भाटिया और मनदीप सिंह सलूजा शामिल हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन