
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ Steve Smith का Pakistan Super League 2026 में अलग ही रूप देखने को मिला। Multan Sultans की ओर से खेल रहे स्मिथ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में गुस्से में नजर आए।
लाहौर के Gaddafi Stadium में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में Hyderabad Kingsmen ने एकतरफा जीत दर्ज की। इस हार के साथ ही मुल्तान सुल्तांस का सफर खत्म हो गया।
आउट होते ही फूटा गुस्सा
मैच में स्मिथ से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो सिर्फ 10 गेंदों में 13 रन बनाकर Mohammad Ali की गेंद पर आउट हो गए।
ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही उन्होंने गुस्से में बल्ला जमीन पर दे मारा। उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सीजन रहा औसत
स्मिथ के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 11 पारियों में 380 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे, लेकिन अहम मैच में फ्लॉप होना टीम पर भारी पड़ गया।
हैदराबाद की दमदार जीत
Hyderabad Kingsmen की जीत में Maj Sadaqat और Usman Khan ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64-64 रन बनाए। टीम ने 160 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.2 ओवर में हासिल कर लिया।
अब अगला मुकाबला Islamabad United से होगा, और जो टीम जीतेगी वो फाइनल में Peshawar Zalmi से भिड़ेगी।
