बिलासपुर: महिलाओं के सूटकेस से मिला 10 किलो से ज्यादा गौमांस ।News4u36

बिलासपुर: महिलाओं के सूटकेस से मिला 10 किलो से ज्यादा गौमांस

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बिलासपुर। शहर के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। आरोप है कि दोनों महिलाएं सूटकेस में बड़ी मात्रा में गौमांस लेकर पहुंची थीं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं रायपुर की ओर से बिलासपुर आई थीं और अपने साथ सूटकेस में करीब 10 किलो से ज्यादा गौमांस छिपाकर ला रही थीं। पुलिस को पहले ही इसकी सूचना मिल गई थी, जिसके बाद स्टेशन पर सख्ती से जांच शुरू की गई।

चेकिंग के दौरान जब पुलिस को शक हुआ तो सूटकेस की तलाशी ली गई। तलाशी में गौमांस मिलने पर पुलिस ने तुरंत दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। शुरुआती पूछताछ में महिलाओं ने सूटकेस में गौमांस होने की बात कबूल कर ली है।

घटना की खबर फैलते ही कुछ गौसेवक थाने के बाहर पहुंच गए, जिससे माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।

तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह गौमांस कहां से लाया गया था और इसके पीछे कोई गिरोह तो काम नहीं कर रहा।

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं बिलासपुर के तालापारा इलाके की रहने वाली हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन