June 25, 2026
रायपुर में नशे का जाल! दिल्ली से बैठकर चला रहे थे पूरा सिंडिकेट
Advertisement Banner

रायपुर में पुलिस ने एक बड़े सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस अंतर्राज्यीय गिरोह का संचालन दिल्ली से हो रहा था, जबकि रायपुर में इसकी मजबूत सप्लाई चेन काम कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद चालाक तरीके से ‘डेड ड्रॉप सिस्टम’ का इस्तेमाल कर रहे थे। इसमें ड्रग्स को सुनसान जगह पर रखकर उसकी लोकेशन और वीडियो ग्राहकों को भेज दी जाती थी, जिससे सीधे संपर्क से बचा जा सके। सप्लाई के लिए कुरियर और रैपिडो राइडर्स का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि पेमेंट अलग-अलग बैंक खातों से लिया जाता था।

पुलिस के मुताबिक, इस पूरे रैकेट को महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा दिल्ली से ऑपरेट कर रहे थे। इनके निर्देश पर रायपुर में कुणाल मंगतानी कोरियर से ड्रग्स मंगाता था, जबकि अन्य आरोपी रैपिडो के जरिए ग्राहकों तक सप्लाई करते थे।

एसीसीयू को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 29 मार्च को तेलीबांधा इलाके में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ के आधार पर बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, वहीं दिल्ली में बैठे मास्टरमाइंड को नोटिस देकर रायपुर बुलाकर गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 48.03 ग्राम MDMA (करीब 7 लाख रुपये), 8 पार्टी पिल्स, 9 मोबाइल फोन, एक बाइक और ड्रग्स सप्लाई में इस्तेमाल होने वाले कोरियर बॉक्स बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन