June 24, 2026
रायगढ़ इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, धुएं के गुबार के बीच घायल हुए 4 मजदूर
Advertisement Banner

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित पूंजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र के रायगढ़ इस्पात संयंत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया। फर्नेस क्षेत्र में अचानक धुआं फैलने से अफरा-तफरी मच गई, जिसमें 4 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फर्नेस में अधिक नमी (मॉइश्चर) होने की वजह से गैस बनने की आशंका जताई जा रही है। गैस निकलने के बाद पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

घायलों में अमरेश कुमार, फिरोज आलम खान और रामनाथ सूर्यवंशी शामिल हैं, जबकि एक अन्य घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इनमें से दो मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है।

जीएम ने ब्लास्ट की खबर को बताया गलत

रायगढ़ इस्पात संयंत्र के जीएम सुनील पांडा ने फर्नेस ब्लास्ट की खबर से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में रॉ मैटेरियल में नमी आ जाती है। फर्नेस गर्म होने पर गैस बनती है, जो ऊपर निकलने के दौरान अधिक धुआं पैदा करती है।

उनके अनुसार, धुआं फैलने से मजदूर घबरा गए और कुछ कर्मचारियों ने जल्दबाजी में ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्होंने कहा कि यह ब्लास्ट नहीं बल्कि अफरा-तफरी के कारण हुआ हादसा है।

घटना के बाद उद्योग प्रबंधन के अधिकारी अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर जांच में जुटी हुई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन