रायगढ़: फेल छात्रा को स्कूल ने निकाला बाहर, परिजनों ने DEO से की शिकायत

रायगढ़। पीएम श्री नटवर आत्मानंद स्कूल में एक नई व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कक्षा 9वीं में फेल हुई छात्रा को स्कूल में बैठने नहीं दिया गया, जिससे नाराज होकर परिजन कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और फिर मामला जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) तक पहुंचा।

छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 9वीं में पढ़ रही थी और इस साल फेल हो गई। जब नए सत्र की शुरुआत हुई और वह पढ़ाई के लिए स्कूल गई, तो कक्षा शिक्षक ने उसे क्लास में बैठने से मना कर दिया और कहा कि उसे टीसी (Transfer Certificate) लेनी होगी।

जब परिजन स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से बात की, तो उन्होंने भी टीसी निकालने की बात दोहराई। परिजनों ने कई बार निवेदन किया, लेकिन प्राचार्य ने कोई राहत नहीं दी।

अब परिजनों ने जिला शिक्षा अधिकारी केवी राव को आवेदन सौंपा है। DEO राव ने कहा,

“एक बार फेल होने पर टीसी देने का कोई नियम नहीं है। मैंने प्राचार्य को छात्रा का पूरा रिकॉर्ड लेकर बुलाया है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”


यह मामला स्कूलों में नियमों की पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य से जुड़े अधिकारों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन