बिलासपुर में खाद और दवाई दुकानों पर छापामार कार्रवाई, 5 दुकानों को नोटिस

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने जिले के तखतपुर विकासखंड में कई निजी खाद और कृषि दवाई दुकानों पर अचानक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते 5 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर एक हफ्ते में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है।

किसानों के हित में कड़ा एक्शन

उप संचालक कृषि के निर्देशन में बनाई गई निरीक्षण टीम ने दुकानों में स्टॉक रजिस्टर, मूल्य सूची, लाइसेंस डिस्प्ले और POS मशीन से बिक्री की जांच की। टीम ने किसानों को तय दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से कार्रवाई को अंजाम दिया।

किन दुकानों पर हुई कार्रवाई:

कौशिक कृषि केन्द्र, सकरी

स्टॉक रजिस्टर और मूल्य सूची नहीं मिली

एक्सपायरी दवाई मिलने पर विक्रय पर रोक

कौशिक कृषि केन्द्र एवं खाद भंडार, काठाकोनी

स्टॉक और बिल बुक रिकॉर्ड नहीं मिलने पर नोटिस

देव बोरवेल्स, जोरापारा

लाइसेंस सुधार की चेतावनी

ओम साई ट्रेडर्स, जरौधा

लाइसेंस नवीनीकरण और बिल बुक की त्रुटियां

किसान सेवा केन्द्र, तखतपुर

उर्वरक की मात्रा डिस्प्ले में नहीं

एक्सपायरी दवाई और रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर विक्रय पर रोक


कृषि विभाग ने की किसानों से अपील

उप संचालक पी.डी. हथेश्वर ने किसानों से अपील की है कि इस साल DAP की कम आपूर्ति को देखते हुए किसान यूरिया, एसएसपी, पोटाश और एनपीके का विकल्प अपनाएं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन