
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार प्रीतम अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। जन्मदिन पर फैंस की शुभकामनाओं का धन्यवाद करते हुए उन्होंने ऐसा संदेश लिखा, जिससे उनके करियर को लेकर कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं।
प्रीतम ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि अब वह अपनी जिंदगी को अलग अंदाज में जीना चाहते हैं और उन चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं, जिन्हें वह लंबे समय से टालते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा का सफर शानदार रहा, लेकिन उन्हें हमेशा नए और अनछुए रास्ते ज्यादा आकर्षित करते रहे हैं।
पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या प्रीतम भी अरिजीत सिंह की तरह मुख्यधारा के संगीत से दूरी बनाने वाले हैं। हालांकि संगीतकार ने अभी तक इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बता दें कि प्रीतम ने बॉलीवुड को ‘केसरिया’, ‘गेरुआ’, ‘हवाएं’ और ‘खैरियत’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं।