July 15, 2026
डेड बॉडी प्राइवेट पार्ट..लेडी डॉक्टर के खुलासे से बवाल, प्रणित मोरे का शो फिर विवादों में
Advertisement Banner

कॉमेडियन के शो में बयान देकर फंसी MBBS छात्रा, KEM अस्पताल ने बैठाई जांच कमेटी
मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल की एक MBBS छात्रा का कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में दिया गया बयान विवादों में आ गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, KEM अस्पताल की तृतीय वर्ष की छात्रा सेजल पवार ने लाइव शो के दौरान मेडिकल पढ़ाई और एनाटॉमी से जुड़ी चर्चा में ऐसा बयान दिया, जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। आरोप है कि उन्होंने मेडिकल शिक्षा के दौरान अध्ययन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दान किए गए शवों के अंगों को लेकर मजाक किया।

वायरल वीडियो में सेजल पवार को यह कहते हुए सुना गया कि वे और उनके कुछ साथी मेडिकल रिसर्च व डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुष शवों के निजी अंगों को देखकर मजाक करते थे। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

विवाद बढ़ने के बाद KEM अस्पताल के डीन डॉ. हरीश पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल प्रशासन ने दो सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है, जिसमें अंडरग्रेजुएट हॉस्टल की वार्डन व बायोकेमिस्ट्री विभाग की प्रमुख डॉ. अनीता चालक तथा मेडिसिन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रद्धा मोरे को शामिल किया गया है।

यह समिति वायरल वीडियो की समीक्षा कर पूरे मामले की जांच करेगी। डीन ने कहा कि मेडिकल पेशे में दान किए गए शवों के प्रति सम्मान सर्वोपरि होता है और छात्रों को इसके लिए शपथ भी दिलाई जाती है। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा के खिलाफ मानी जा सकती है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन