धमाल 4′ का पहला गाना ‘चटनी’ रिलीज, अरशद-रितेश के डांस ने मचाया धमाल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

मुंबई। अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब इसका पहला गाना ‘चटनी’ भी दर्शकों के बीच आ चुका है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘चटनी’ गाना मशहूर भोजपुरी गीत ‘फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी’ का रीक्रिएटेड वर्जन है। गाने में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और अंजलि आनंद जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं भोजपुरी स्टार रवि किशन की एंट्री ने गाने में अलग ही रंग भर दिया है। उनका देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इस गाने को नीलकमल सिंह और ममता शर्मा ने अपनी आवाज दी है। संगीत आदित्य देव और नीलकमल सिंह ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल धीरज बाबूआन ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक और डांस स्टेप्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
गाना रिलीज करते हुए टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर लिखा, “साल के सबसे चटपटे गाने #चटनी पर थिरकने का समय आ गया है।”

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर कॉमेडी, मस्ती और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

Share This Article
close
Thanks !

Thanks for sharing this, you are awesome !

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन